सीसीपीएल-3 : 50वें मैच में शशांक चंद्राकर का धमाकेदार शतक, बस्तर बायसंस ने रायगढ लायंस को 88 रनों से हराया

सीसीपीएल-3 :  50वें मैच में शशांक चंद्राकर का धमाकेदार शतक, बस्तर बायसंस ने रायगढ लायंस को 88 रनों से हराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।

10 जून का पहला मैच बस्तर बायसंस तथा रायगढ लायंस के मध्य खेला गया। बस्तर बायसंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।

बस्तर बायसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। बस्तर बायसंस की ओर से कप्तान शशांक चंद्राकर ने शानदार शतक लगाते हुये 9 चौकों तथा 7 छक्कों कर मदद से 100 रन बनाये। उनके अतिरिक्त अनुज तिवारी ने 44 रन तथा राहुल प्रधान ने 24 रनों का योगदान दिया।

रायगढ लायंस की ओर से आयुष सिंह ठाकुर ने 4 विकेट प्राप्त किए। आदित्य अग्रवाल ने 2 विकेट प्राप्त किए।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ लायंस 16.2 ओवरों में केवल 121 रन बनाकर आल आउट हो गई। रायगढ लायंस की ओर से शुभम मौर्या ने 39 रन तथा शुभम अग्रवाल ने 23 रनों का योगदान दिया।

बस्तर बायसंस की ओर से सौरभ मजुमदार तथा उत्कर्ष तिवारी ने 3-3 विकेट तथा मनराज सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किया।

बस्तर बायसंस ने 88 रनों से मैच जीत लिया। शशांक चंद्राकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।