बालोद में भारी बारिश के चलते आज स्कूल बंद, 25 सितंबर की परीक्षा अब 28 को
बालोद। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, लगातार हो रही बारिश और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 25 सितंबर को जिले के सभी संबंधित स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
25 सितंबर की परीक्षा अब 28 सितंबर को
स्कूलों में अवकाश के साथ ही 25 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीख में भी बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक, 25 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं अब 28 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाएं 28 सितंबर को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगी। विद्यार्थियों और अभिभावकों से परीक्षा की नई तारीख को ध्यान में रखने की अपील की गई है।
admin



