भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 7 को
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में सात सितंबर को रायपुर में प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (साइंस कॉलेज परिसर) में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, वहीं अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे। सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान करने के साथ-साथ संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया जाएगा।
admin



