जनजातीय नायकों के बलिदान से सुरक्षित है जल-जंगल-जमीन : सांसद लक्ष्मी वर्मा

जनजातीय नायकों के बलिदान से सुरक्षित है जल-जंगल-जमीन : सांसद लक्ष्मी वर्मा
बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर बेमेतरा में प्रतिभाओं और हितग्राहियों का सम्मान

रायपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर टाउन हॉल सिंघौरी में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मी वर्मा ने जनजातीय नायकों को नमन किया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं समाज के विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आत्मा जनजातीय संस्कृति में बसती है। जनजातीय नायकों के शौर्य, वीरता और बलिदान से जल-जंगल-जमीन की रक्षा हुई है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान और मातृभूमि के प्रति त्याग सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने जनजातीय महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू, ईश्वर साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दयावंत बांधे, आदिवासी समाज अध्यक्ष मूरोत राम मंडावी, गोंड समाज अध्यक्ष डीएस नेताम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।