रायपुर को मिली डायल-112 की 54 नई गाड़ियां, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर को मिली डायल-112 की 54 नई गाड़ियां, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए डायल-112 सेवा में 54 नई गाड़ियों को शामिल किया गया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

इस मौके पर विजय शर्मा ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से डायल-112 सेवा और तेज व प्रभावी होगी। अब किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कम समय में मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि पूरे सिस्टम को C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी से मॉनिटर किया जाएगा और कॉल मिलते ही संबंधित लोकेशन तुरंत ट्रेस हो जाएगी।

डिप्टी सीएम ने बताया कि नई गाड़ियों में हाईटेक कैमरे और आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। कमांड सेंटर से इन वाहनों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी नई गाड़ियां आज से ही सेवा में शामिल हो जाएंगी।

इस दौरान विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में तकनीक आधारित पुलिसिंग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम किया जाएगा। जरूरत के अनुसार संवेदनशील इलाकों में ड्रोन भेजे जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।