Breaking : SIR के खिलाफ आज प्रदर्शन,कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनी महत्वपूर्ण रणनीति
रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता नए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने की। पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस के सभी विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हुए।
बैठक में विधानसभा के मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस के एसआईआर के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति पर विचार किया गया। बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बैठक को लेकर जानकारी दी।
admin



