पुलिस विभाग में फेरबदल: डीएसपी सहित सहायक सेनानियों को नई जिम्मेदारी,आदेश जारी

पुलिस विभाग में फेरबदल: डीएसपी सहित सहायक सेनानियों को नई जिम्मेदारी,आदेश जारी

रायपुर। पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गृह (पुलिस) विभाग ने 9 जुलाई को आदेश जारी कर विशेष शाखा के दो उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 13 सहायक सेनानियों का तबादला किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के तहत स्थानांतरित अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय,विशेष शाखा और अलग-अलग सशस्त्र बल वाहिनियों में पदस्थ किया गया है।