तीन दिन बाद फिर जोर पकड़ेगा मानसून, आज रायपुर समेत कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

तीन दिन बाद फिर जोर पकड़ेगा मानसून, आज रायपुर समेत कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं। इसके बाद फिर बादल बरसेंगे। प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना जताई गई है।  सोमवार को राजधानी 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। शाम के वक्त हल्की बूंदाबांदी हुई। 
राजधानी में आज आकाश मेघमय रहने और वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सोमवार को कई जगहों पर एक से पांच सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि राजधानी में वर्षा नहीं हुई। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा और वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।