मानसून सत्र कल से, विपक्ष ने की हमले की तैयारी

मानसून सत्र कल से, विपक्ष ने की हमले की तैयारी

- सरकार जवाबी हमले की तैयारी में

 रायपुर (चैनल इंडिया)। विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र कल 13 जुलाई से शुरू होगा। इन पांच दिनों में कई विधेयकों को मंजूरी दिए जाने के अलावा अनुपूरक बजट को भी स्वीकृति मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। पांच दिन के इस सत्र में विपक्ष पूरी तरह हमलावर रह सकता है। जवाब में सत्तापक्ष ने भी तैयारी कर ली है। 

 भाजपा विधायक दल की बैठक में सदन में सरकार की ओर से किन मुद्दों पर जवाब दिया जाएगा, विपक्ष के संभावित हमलों का किस तरह जवाब दिया जाएगा और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा सरकार की प्राथमिकताओं और विधायकों के बीच समन्वय को लेकर भी मंथन किया गया। 

 सत्तापक्ष की ओर से बताया गया कि मानसून सत्र को लेकर सरकार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में सत्र के दौरान उठने वाले विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी और सरकार सदन में हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इस बार विधानसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। इसे विधानसभा की गरिमा और जनप्रतिनिधियों के बेहतर संसदीय योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है।