महावीर निर्वाण दिवस : 1 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन का विक्रय करने पर होगी कार्रवाई
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण सीमा परिक्षेत्र में महावीर निर्वाण दिवस 1 नवम्बर को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। महावीर निर्वाण दिवस पर किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जब्त करने की करवाई की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी। महावीर निर्वाण दिवस पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इसके लिए अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

admin 




