विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, मैसेज कर मांगे जा रहे रुपए,बोले- रकम न भेजें, लिंक पर भी क्लिक न करें
रायपुर। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज होने की जानकारी सामने आई है। उनके नंबर से लोगों को मैसेज और कॉल कर रुपए की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह का भुगतान नहीं करने की अपील की है।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि उनका मोबाइल नंबर कम्प्रोमाइज हो गया है। इस नंबर से यदि किसी व्यक्ति से पैसे मांगे जाएं तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में रकम ट्रांसफर न करें।
उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। यदि नंबर से पैसों की मांग की जाती है तो मैसेज या कॉल को नजरअंदाज करते हुए विधायक को किसी दूसरे माध्यम से इसकी सूचना दें।
विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके।
admin



