रायपुर में 5 अगस्त को जॉब फेयर : 137 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर में 5 अगस्त को जॉब फेयर : 137 पदों पर होगी भर्ती

10वीं पास से इंजीनियरिंग-नर्सिंग तक के अभ्यर्थियों को मौका

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से 5 अगस्त को लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड, जोरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की पांच प्रतिष्ठित कंपनियां 137 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी।

रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्रा. लि., ईलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. शामिल होंगी। विभिन्न कंपनियां योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल एवं केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फीटर और नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

*पहले करना होगा ऑनलाइन पंजीयन*

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पूर्व पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। मेले में शामिल होने के दौरान सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो और बायोडाटा साथ लाना होगा।

*प्रवेश रहेगा पूरी तरह निःशुल्क*

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।