जितेंद्र कुमार नेताम को जल संसाधन विभाग की कमान,आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संसाधन विभाग में जितेंद्र कुमार नेताम को विभाग का प्रभारी प्रमुख अभियंता (ENC) नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में हसदेव कछार, बिलासपुर में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत जितेंद्र कुमार नेताम को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदित हो कि जल संसाधन विभाग के प्रभारी ईएनसी शंकर ठाकुर 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद रिक्त हुए पद पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जितेंद्र कुमार नेताम को विभाग की कमान सौंपी है।

admin 




