रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानी में रविवार को बारिश ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दी। रायपुर शहर में 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी और रायपुर व मुंगेली जिले में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई। रविवार की बारिश का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दिया।
लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। रायपुर में आकाश सामान्यत: बादलों से घिरा रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।