प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ हुई बैठक

प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ हुई बैठक

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में मुंगेली प्रवास के दौरान स्थानीय व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओचवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर बजाज एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज ठाकुर भी उनके साथ प्रवास पर उपस्थित रहे।

बैठक में मुंगेली के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, व्यापारिक हितों, संगठन के विस्तार एवं स्थानीय व्यापार को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर CAIT मुंगेली इकाई की वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया।

मुंगेली इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी

प्रदेश उपाध्यक्ष:- राजकुमार आर्तानी, तुलजाराम लेडवानी

प्रदेश मंत्री:- जीवन मंगलानी, रितेश वाधवा

संरक्षक:- जेमल कोटडिया, कांता गोवर्धन

चेयरमेन:- प्रवीण वैष्णव, स्वतंत्र मिश्रा, रणजीत सिंह

वाइस चेयरमेन:- जगदीश देवांगन

सलाहकार:- सागर सोलंकी (प्रवक्ता), अभिषेक सोनी, अनूप जैन, देव गोस्वामी

अध्यक्ष:- अरविंद केशरवानी

उपाध्यक्ष:- सुदीप ताम्रकार, कौस्तुभ गोवर्धन

महामंत्री:- धनंजय सोनी

कोषाध्यक्ष:- राजेश जैन

सह-कोषाध्यक्ष:- संतोष सोनी, अभिषेक जैन

मीडिया प्रभारी:- अक्षत सिंह

कार्यकारिणी सदस्य:- ब्रजराज सिंह, अभिषेक गुप्ता, सचिन, मोनी चक्रधारी

इस अवसर पर प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि CAIT का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं शहर के व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें मजबूत संगठनात्मक मंच प्रदान करना है। मुंगेली में नई कार्यकारिणी का गठन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने, उनके हितों की रक्षा करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।

राकेश ओचवानी, शंकर बजाज एवं सूरज ठाकुर ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मुंगेली में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने व्यापार एवं स्थानीय बाजार से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं मुंगेली के व्यापारिक विकास के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।