शरीर में दिखाई देनेे लगे इस 'साइलेंट किलर' के लक्षण तो हो जाइए सावधान, जानलेवा है ये बीमारी
नई दिल्ली। दुनिया में हमारे देश को डायबिटीज राजधानी के रूप में जाना जाता है। देश में बढ़ रहे डायबिटीज के मामले वाकई में चिंता का विषय बने हुए हैं। इस बीमारी को साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है इसीलिए इससे बचने के लिए लोगों का सेहत के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट प्लान को अपनाना ही आपको इस खतरे से बच सकते हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो इस बीमारी के लक्षणों को जल्द से जल्द पहचानना बेहद जरूरी है। आइए आपको डायबिटीज के कुछ वॉर्निंग साइन्स के बारे में बताते हैं।
यदि आप दिन भर थकान महसूस करते रहते है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। साथ ही साथ हाथों और पैरों में झनझनाहट महसूस होते रहना भी इस गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है। मुंह सूखना और बार-बार प्यास लगने जैसे लक्षण भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का संकेत हो सकते हैं।
यदि आपको दिन भर में कई बार यूरिन के लिए जाना पड़ता है तो यह लक्षण डायबिटीज के कुछ कॉमन लक्षणों में से एक है। इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आपकी चोट को ठीक होने में पहले की तुलना में ज्यादा समय लग रहा है तो डायबिटीज होने की संभावना बढ़ सकती है।
आइसाइट में परिवर्तन डायबिटीज होने कि वजह से भी हो सकता है। धुंधला दिखाई देना डायबिटीज के कुछ कॉमन लक्षणों में से एक हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको लापरवाही किए बिना डॉक्टर से कंसल्ट कर डायबिटीज की जांच करवा लेनी चाहिए।
admin




