ITSA अस्पताल में 150 से ज्यादा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी,एसीपी सीमा अहिरवार ने किया जागरूक
हेलमेट, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से बचें
रायपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ITSA अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक लोगों को यातायात नियमों और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) सीमा अहिरवार ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
एसीपी अहिरवार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना और निर्धारित गति सीमा का पालन करना जरूरी है। इन नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।
ITSA अस्पताल के निदेशक सुनील बलानी ने भी सुरक्षित यातायात व्यवहार को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में सुरक्षित भवः फाउंडेशन के सदस्यों के साथ अस्पताल के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
admin



