जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाया था करंट वाला तार, चपेट में आने से युवक की मौत; एक गंभीर
दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए कथित अवैध जीआई तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना हितामेटा गांव की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जंगली सूअर का शिकार करने के लिए इलाके में जीआई तार बिछाया गया था और उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। इसी तार के संपर्क में आने से दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना की सूचना मिलते ही बारसूर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी जुटाई और करंट प्रवाहित करने के लिए लगाए गए तार की जांच की।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध रूप से तार किसने बिछाया था और उसमें बिजली का कनेक्शन कैसे दिया गया। मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
admin



