सरगुजा, गरियाबंद समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के छह जिलों सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा और गरियाबंद में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक प्रभावी रहेंगी, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मानसूनी बारिश सामान्य से करीब आठ प्रतिशत कम रही, लेकिन कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई। रायपुर शहर में आज दिनभर बादल छाए रहने, एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
admin




