चार टीमें, दो मुकाबले और फाइनल का टिकट,सीसीपीएल में कल बड़ा घमासान

चार टीमें, दो मुकाबले और फाइनल का टिकट,सीसीपीएल में कल बड़ा घमासान

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल-3)
के लीग मैचेस के बाद अब टूर्नामेंट रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। शुक्रवार 12 जून को पहला सेमीफाइनल दोपहर 3 बजे बिलासपुर बुल्स और बस्तर बायसंस के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल रात 7:30 बजे रायगढ़ लायंस और रायपुर राइनोस के बीच होगा। दोनों मुकाबलों के विजेता 14 जून को रात 7:30 बजे होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगे।

विदित हो कि लीग मैचेस में पांच मैचों में लगातार पांच जीत दर्ज कर बिलासपुर बुल्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए हैं। टीम ने 10 अंकों के साथ लीग चरण समाप्त किया और टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

दूसरे स्थान पर रायगढ़ लायंस और तीसरे स्थान पर रायपुर राइनोस ने 6-6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर रायगढ़ लायंस दूसरे और रायपुर राइनोस तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बस्तर बायसंस 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहकर अंतिम सेमीफाइनल टिकट हासिल करने में सफल रही।

राजनांदगांव पैंथर्स और सरगुजा टाइगर्स का अभियान लीग चरण में ही समाप्त हो गया। दोनों टीमों ने पांच में से केवल एक-एक मुकाबला जीता और 2-2 अंकों के साथ क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।

अंक तालिका पर एक नजर