छत्तीसगढ़, एमपी और ओडिशा में तूफान-बारिश का खतरा
सात दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम
रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और ओडिशा में तेज हवाओं बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। इसके कारण अगले सात दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा।
इस दौरान मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली और पेड़ों के गिरने का खतरा रहेगा। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।
भीषण गर्मी वाले मई में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे का पूर्वानुमान है। मौमस विभाग ने प्रदेश कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 से 60 किमी वाली तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। जगरगुंडा 2 सेमी, सुकमा 2 सेमी और जगदलपुर 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

admin 





