बिजनेस लीडर्स ने पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश, कॉर्पोरेट कनेक्शंस रायपुर के स्पाउसल ग्रुप की पहल

बिजनेस लीडर्स ने पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश, कॉर्पोरेट कनेक्शंस रायपुर के स्पाउसल ग्रुप की पहल

अम्यूजोरामा पार्क में हुआ वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से कॉर्पोरेट कनेक्शंस (सीसी रायपुर-1) के स्पाउसल ग्रुप ने शनिवार को सरोना स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के अम्यूजोरामा अम्यूजमेंट पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सीसी रायपुर-1 की स्पाउसल चेयरपर्सन प्रिया माहेश्वरी ने किया। इस दौरान आइस क्यूब हॉलीडेज की दिशा भाटिया, अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स की अंकिता बरड़िया, अम्यूजोरामा की रिंकू अग्रवाल तथा बीएनआई से श्वेता बैस्य और राजेश बैस्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्रिया माहेश्वरी ने कहा कि कॉर्पोरेट कनेक्शंस केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि एक सफल बिजनेस लीडर की पहचान केवल उसके कारोबार से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके योगदान से भी होती है। वृक्षारोपण अभियान इसी सोच का हिस्सा है।

बिजनेस नेटवर्किंग के साथ सामाजिक सरोकार

आयोजकों ने बताया कि कॉर्पोरेट कनेक्शंस का उद्देश्य बिजनेस लीडर्स को मजबूत नेटवर्क उपलब्ध कराने के साथ उन्हें समाजहित के कार्यों से भी जोड़ना है। इसी कड़ी में समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

लीडरशिप डेवलपमेंट पर भी फोकस

कॉर्पोरेट कनेक्शंस का रायपुर चैप्टर (सीसी रायपुर-1) शहर के उद्यमियों और शीर्ष कॉर्पोरेट अधिकारियों के लिए नेतृत्व विकास, प्रोफेशनल ग्रोथ और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराता है। चैप्टर के माध्यम से एग्जीक्यूटिव प्रेजेंस, पावर ड्रेसिंग, बॉडी लैंग्वेज, लीडरशिप ट्रांजिशन और पीयर-टू-पीयर बिजनेस ग्रोथ जैसे विषयों पर नियमित सत्र आयोजित किए जाते हैं।