देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में बस्तर की कला एवं स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप से की मुलाकात
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में आज कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी एवं CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप, MSME एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। विशेष रूप से बस्तर की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वन उत्पाद एवं स्थानीय संस्कृति को भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में प्रमुखता से प्रदर्शित करने पर चर्चा की गई, जिससे देशभर के व्यापारियों एवं आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं व्यापारिक विरासत से परिचित कराया जा सके।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के व्यापार, स्थानीय उद्योगों एवं “वोकल फॉर लोकल” अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा प्रदेश के उत्पादों के लिए बड़े बाजार एवं निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।
इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप जी ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की कला एवं छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में स्थान मिलना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
माननीय मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, अमित चिमनानी, अवनीत सिंह, शंकर बजाज, निलेष मुंदडा, नागेन्द्र तिवारी, कान्ति पटेल, हिमांषु वर्मा एवं सर्वेष दौलतानी।

admin 





