बस्तर आईजी पी सुंदरराज जाएंगे एनआईए!
रायपुर (चैनल इंडिया)। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. जांच एजेंसी एनआईए में जा रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ लंबे समय तक मोर्चा संभालने वाले सुंदरराज पी. अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। उनकी पोस्टिंग एनआईए में होने की अटकलें तेज हैं।
2003 बैच के आईपीएस अफसर सुंदरराज पी. बस्तर में सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले अधिकारियों में माने जाते हैं। नक्सल उन्मूलन अभियान में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है। बस्तर में लगातार बड़े ऑपरेशन और सुरक्षा रणनीति के चलते उन्होंने खास पहचान बनाई। हाल ही में जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद से ही उनके एनआईए जाने की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
हालांकि सुंदरराज पी. ने इस पूरे मामले पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पोस्टिंग का फैसला शासन का विषय है और वे फिलहाल अपनी जिम्मेदारियां निभाने में लगे हैं। इससे पहले भी उनकी पोस्टिंग हैदराबाद पुलिस अकादमी में होने वाली थी लेकिन नक्सल उन्मूलन अभियान के कारण केंद्र सरकार ने उन्हें रिलीव नहीं किया था। अब बस्तर में हालात बदलने के बाद उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की संभावना बढ़ गई है।

admin 





