ऑस्ट्रेलिया ने निकाली पाकिस्तान की हवा, टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

ऑस्ट्रेलिया ने निकाली पाकिस्तान की हवा, टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चल रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार की शाम होबार्ट के बेलरीव ओवल में खेला गया। 18 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 117 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 11.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।