इस महिला खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 2 मैचों में 2 कीर्तिमान किए अपने नाम

इस महिला खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 2 मैचों में 2 कीर्तिमान किए अपने नाम

नई दिल्ली। वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया में वूमेन्स बिग बैश लीग 2024-25 का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट का 25वां मैच 13 नवंबर को बेलेरिव ओवल, होबार्ट में खेला गया जिसमें होबार्ट हरिकेंस और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच टक्कर हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट हरिकेन्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। होबार्ट के इस विशाल स्कोर में लिजेल ली का अहम योगदान रहा जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 59 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली। इस तरह लिजेल ने संजू सैमसन वाला कारनामा दोहराने का कमाल कर दिया।

लिजेल ली के बल्ले से इस टूर्नामेंट में आया ये लगातार दूसरा शतक है। इसके साथ ही वह वूमेन्स बिग बैश लीग के इतिहास में लगातार 2 शतक ठोकने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं हैं। इससे पहले उन्होंने 10 नवंबर को टूर्नामेंट के 21वें मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ नाबाद 150 रनों की पारी खेल बड़ा कीर्तिमान रचा था। उन्होंने उस मैच में WBBL के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस रिकॉर्ड पारी में उन्होंने 12 चौके और 12 छक्के जड़ने का बड़ा कारनामा किया था।