ब्रेकिंग : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार 27 सितंबर को रात 8 बजे होगी। बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के शांति नगर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
बैठक में एआईसीसी के नव नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कांग्रेस के सभी विधायक शामिल होंगे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस से जुड़े विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। नए प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्ति के बाद सुखदेव भगत की विधायकों के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक होगी।
बैठक की जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने दी।
admin



