ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक
दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में 20 मई से 15 जून 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में व्यापक जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस क्रम में विकासखंड समन्वयक, युवोदय टीम एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं गांव-गांव पहुंचकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं।




इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, शौचालय उपयोग एवं घरों से कचरा संग्रहण के महत्व की जानकारी देने के साथ-साथ ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली हानियों के बारे में समझाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। युवोदय टीम द्वारा भी स्थानीय भाषा हल्बी एवं गोंडी में मुनादी कर लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

admin 





