Breaking : लैंडस्लाइड के कारण किरंदुल रूट की ट्रेनें रद्द,हवाई सेवा भी प्रभावित
दंतेवाड़ा। भारी बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। किरंदुल-कोतावालसा रेललाइन पर बारिश और भूस्खलन के बाद किरंदुल पैसेंजर और किरंदुल -विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस को 25 सितंबर के लिए रद्द किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है।
जगदलपुर से चलने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएंगी और कोरापुट से ही वापस लौटेंगी। इससे बस्तर के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। बारिश के चलते जगदलपुर-हैदराबाद उड़ान रद्द होने की जानकारी सामने आई है। सड़क और रेल के साथ हवाई सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
admin



