भाजपा प्रदेश कार्यालय में फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, 3 से 7 अगस्त तक मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार से एक बार फिर सहयोग केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। 3 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक पहल करेंगे।
सहयोग केंद्र के प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्री कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विभिन्न जिलों से आने वाले कार्यकर्ता और नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों के समक्ष रख सकेंगे।
पहले कराना होगा पंजीयन
सहयोग केंद्र में अपनी समस्या रखने के इच्छुक लोगों को दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद टोकन जारी किए जाएंगे और उसी के आधार पर क्रमवार सुनवाई की जाएगी।
पांच दिनों का कार्यक्रम
-
3 अगस्त – मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
-
4 अगस्त – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
-
5 अगस्त – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
-
6 अगस्त – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
-
7 अगस्त – कृषि मंत्री रामविचार नेताम
भाजपा संगठन का कहना है कि सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाकर उनके त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करना है।
admin




