रोहिणीपुरम तालाब सफाई अभियान का शुभारंभ, ग्रीन आर्मी ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रायपुर। ग्रीन आर्मी डीडीयू नगर जोन के आह्वान पर रविवार को रोहिणीपुरम तालाब सफाई अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे, जिला अध्यक्ष टुटेजा, मीडिया प्रभारी शशिकांत यादव, पुरानी बस्ती जोन से चेतन पटेल और चांदनी देवांगन सहित रायपुर जोन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अभियान में चौबे कॉलोनी जोन के विनीत शर्मा, पत्रिका समूह से शुक्ला एवं अन्य पत्रकार साथी भी शामिल हुए। वहीं डीडीयू नगर वार्ड के पार्षद आशु चंद्रवंशी, उनके प्रतिनिधि भुवनेश्वर यादव, नगर निगम के सफाई कर्मचारी तथा डगरनिया वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि पांडे ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
ग्रीन आर्मी डीडीयू नगर जोन के अध्यक्ष श्याम बघेल, सचिव रघुनाथ सिंह राय, जोन प्रभारी नारायण प्रसाद सेन, वरिष्ठ सदस्य डी.पी. श्रीवास, प्रवील तिवारी, के.के. गनोद और अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही। अभियान में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ग्रीन आर्मी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, नगर निगम कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तालाबों और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
रोहिणीपुरम तालाब सफाई अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

admin 




