नवा रायपुर सेक्टर-30 में बसाया गया नकटी  

नवा रायपुर सेक्टर-30 में बसाया गया नकटी  
रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा विस्थापित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। पात्र 60 परिवारों का नवा रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आवासों में पुनर्वास कर दिया गया है। नवा रायपुर सेक्टर-30 में आवास, बिजली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा भोजन तथा नाश्ता की भी व्यवस्था की गई।