17 नवम्बर से बंद होगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंच पूजन प्रक्रिया आज से होगी शुरू
नई दिल्ली। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल ने बताया कल से पंच पूजाएं शुरू हो रही हैं। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत आज 13 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी।
बद्रीनाथ धाम में आज से कपाट बंद होने की प्रक्रिया पंच पूजाएं शुरू होने जा रही हैं। आने वाले 5 दिनों में बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9:07 पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे वहीं इस बार अब तक 13 लाख 60 हजार तीर्थ यात्री बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं और अभी भी 5 दिनों की यात्रा शेष रह गई है, जिसमें यह आंकड़ा 14 से 15 लाख के करीब जा सकता है।

admin 




