सीएम ने की सत्यनारायण बाबा धाम में पूजा
रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ के ग्राम कोसमनारा स्थित प्रसिद्ध श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित थे।
admin




