CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025: 6 जून से शुरू होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी; जानें पूरा शेड्यूल
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए लिखित परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को भाषा एवं निबंध विषय की परीक्षा होगी। वहीं 7 जून को सामान्य अध्ययन-I और सामान्य अध्ययन-II, 8 जून को सामान्य अध्ययन-III एवं सामान्य अध्ययन-IV तथा 9 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने यह भी बताया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र, सूचना पत्र या SMS नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी की जांच कर लें।

admin 




