"स्त्री" के बाद अब "नागिन" बनेंगी श्रद्धा कपूर, जानिए फिल्म कब होगी रिलीज

"स्त्री" के बाद अब "नागिन" बनेंगी श्रद्धा कपूर, जानिए फिल्म कब होगी रिलीज

नई दिल्ली। स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई के बाद श्रद्धा प्रशंसकों की ही नहीं बल्कि फिल्म निर्मताओं और निर्देशिकों की भी पसंदीदा बन गई हैं, यही वजह है कि स्त्री 2 में पिशाचिनी का किरदार निभाने के बाद अब श्रद्धा नागिन के किरदार में नजर आएंगी।

जी हां! निखिल द्विवेदी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म नागिन में श्रद्धा कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। यानी इस फिल्म में श्रद्धा नागिन की भूमिका में नजर आएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी की आगामी फिल्म में श्रद्धा कपूर नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। बहरहाल, फिल्म नागिन में श्रद्धा के अपोजिट कौन सा अभिनेता होगा। यह तय होना अभी बाकी है। वहीं श्रद्धा अपनी फिल्म नागिन की शूटिंग अगले साल शुरू करेंगी और इसकी रिलीज डेट तय की जाएगी।