दुर्ग में स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज मिला, एक्टिव केस बढ़कर 17 हुए
दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 7 सितंबर को एक नए मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके एक दिन पहले 6 सितंबर को तीन नए मरीज मिले थे। नए मामले के साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
वर्तमान में 17 एक्टिव मरीजों में से 9 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 8 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर विभिन्न अस्पतालों से चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। साथ ही मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जा सके।
स्वाइन फ्लू के उपचार और मरीजों को आइसोलेशन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 23 आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। इन वार्डों में कुल 158 बिस्तर आरक्षित रखे गए हैं।
admin



