योग जीवन के संतुलन का आधार है : संजय श्रीवास्तव
रायपुर। संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम ने 12 वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस, के अवसर पर निगम मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष के साथ नागरिक आपूर्ति निगम के समस्त अधिकारी/कर्मचारी प्रातः निगम अध्यक्ष के साथ-साथ योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। योग प्रशिक्षण उपरांत संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए कहा कि यह दिन लोगों के बीच योग का महत्व और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। योग दिवस का उद्देश्य सभी लोगों को योग से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करना है। योगाचार्य जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, डिप्टी एजीएम नान द्वारा योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
निगम अध्यक्ष ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सन् 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था तब से ही प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
योग दिवस हर साल अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। 12 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग रखा गया है। इस थीम का मुुख्य उददेश्य बढती उम्र में भी योग के माध्यम शारिरिक फिटनेश, मानसिक संतुलन, सक्रिय जीवनशैली और बेहतर जीवन गुणवत्ता को बढावा देना है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी बेहतर स्वास्थ, सक्रिय जीवनशैली और आत्मनिर्भरता बनाए रखने का जरिया है।

अंत में उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा की योग मनुष्य को तनाव मुक्त करने के साथ-साथ मानसिक शांति प्रदान करता है जिससे मनुष्य शाररिक और मानसिक रूप से अपने आप को स्वस्थ महसूस करता है। इसलिए आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम सब अपने स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनायेगे और स्वस्थ जीवन जियेंगे।
कार्यक्रम में निगम मुख्यालय के राजेश सिसोदिया, कार्यपालन संचालक वित्त, संदीप अग्रवाल, कंपनी सचिव, महेन्द्र साहू, एजीएम, मनोज वर्मा, गिरीश शर्मा, नंदकिशोर मिश्रा, यू. सुर्दशन, मनहरण यादव, पुनित यादव, दिवाकर राव कदम एवं निगम मुख्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।

admin 




