सीसीपीएल-3 : वरुण ने 4 गेदों में 4 विकेट झटककर बस्तर बायसंस से छीनी जीत, बिलासपुर बुल्स का बेटिंग और बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन

सीसीपीएल-3 : वरुण ने 4 गेदों में 4 विकेट झटककर बस्तर बायसंस से छीनी जीत, बिलासपुर बुल्स का बेटिंग और बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन

वरुण सिंह भुई प्लेयर ऑफ द मैच रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में किया जा रहा है।

4 जून का दूसरा मैच बस्तर बायसंस तथा बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया। बस्तर बायसंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।

बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 227 रनों का विशाल स्कोर बनाया। बिलासपुर बुल्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज तथा कप्तान आयुष पांडे ने शानदार शतक जडते हुये 62 गेंदों में 13 चौकों तथा 11 छक्कों की मदद से 147 रनों की शानदार पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त विकल्प तिवारी ने 68 नाबाद रनों का योगदान दिया। दोनो के मध्य तिसरे विकेट के लिए रिकार्ड 195 रनों की साझेदारी हुई। वही बस्तर बायसंस की ओर से सौरभ मजुमदार ने 3 विकेट प्राप्त किए।

288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर बायसंस 19.5 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। बस्तर बायसंस की ओर से राहुल प्रधान ने 74 रन तथा विजय यादव ने 46 रन बनाए। उनके अतिरिक्त शशांक चंद्राकर ने 35 रन तथा अनुज तिवारी ने 28 रन बनाये। बिलासपुर बुल्स की ओर से वरुण सिंह भुई ने 5 विकेट प्राप्त किए। उन्होंने 4 गेंदों में लगातार 4 विकेट प्राप्त किए। बिलासपुर बुल्स ने 22 रनों से मैच जीत लिया। वरुण सिंह भुई प्लेयर ऑफ द मैच रहे।