ये हैं IPL में हर साल "सबसे महंगे" बिकने वाले खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

ये हैं IPL में हर साल "सबसे महंगे" बिकने वाले खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन होने में बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं, भारतीय क्रिकेट के हर फैन को इसका बेसब्री से इंतजार है, जो की सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को दो दिनों के लिए आयोजित होने वाला है। क्रिकेट फैंस में इस आईपीएल मेगा ऑक्शन का क्रेज देखते ही बन रहा है। इस आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए दुनियाभर के लगभग 1574 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन नीलामी के लिए 574 खिलाड़ी ही शॉर्टलिस्ट हुए। इसमें से अब सिर्फ 204 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। देखना यह है कि आईपीएल 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन होता है। आइये इससे पहले यह जानते है आईपीएल 2008 से लेकर 2024 तक हर बार नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन रहा है...

आईपीएल में हर साल के सबसे महंगे खिलाड़ी :-

आईपीएल 2008: चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2009: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केविन पीटरसन और चेन्नई सुपर किंग्स ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को 9.8 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2010: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेन बॉन्ड और मुंबई इंडियंस ने कीरन पोलार्ड को 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2011: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2012: चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को 12.8 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2013: मुंबई इंडियंस ने ग्लेन मैक्सवेल को 6.3 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2014: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युवराज सिंह को 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2015: दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2016: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2017: राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2018: राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा ।

आईपीएल 2019: राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट और किंग्स इलेवन पंजाब ने वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2021: राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2022: मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2023: पंजाब किंग्स ने सैम कर्रन को 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिशेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।