छत्तीसगढ़ स्टेट रोलर स्पोर्ट्स में हरमैन फातिमा ने जीता गोल्ड मेडल
रायपुर। राजधानी रायपुर के सालेम इंग्लिश स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा हरमैन फातिमा ने छत्तीसगढ़ स्टेट रोलर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
हरमैन फातिमा ने प्रतियोगिता में बेहतरीन कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि हरमैन की मेहनत और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। वहीं परिजनों ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया है।

admin 




