संजू और तिलक की ताबड़तोड़ पारी, रिकॉर्ड रनों से हारी अफ्रीका, सीरीज पर भारत का कब्ज़ा
नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हरा दिया है। सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने संजू और तिलक के दो धमाकेदार शतकों की बदौलत 135 रनों से जीत दर्ज की।
यह रनों के लिहाज से अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 14 दिसंबर 2023 को इसी मैदान पर 106 रनों से हराया था। मौजूदा मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
इसके बाद टीम इंडिया ने 284 रनों का टारगेट सेट किया। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 18.2 ओवर में 148 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया। अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।

admin 




