दुर्ग- बिलासपुर में भी लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट, राजधानी में अच्छा काम कर रही पुलिस: गृहमंत्री शर्मा
रायपुर (चैनल इंडिया)। रायपुर के बाद दुर्ग, बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट अच्छा काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट की आवश्यकता है। पिछले दिनों धरमलाल कौशिक के मोबाइल लूट में रायपुर कमिश्नरेट ने अच्छा काम किया और पांच घंटे में मोबाइल वापस दिलाया गया। ऐसे में रायपुर के बाद दुर्ग, बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होगा।

admin 





