राजधानी में आज शाम पानी नहीं, 42 टंकियों से नहीं होगी सप्लाई

राजधानी में आज शाम पानी नहीं, 42 टंकियों से नहीं होगी सप्लाई
रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानीवासियों को आज शाम से पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत लाइन से जुड़े तकनीकी कार्यों के चलते शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल विभाग ने नागरिकों से पहले से पानी की व्यवस्था कर लेने की सलाह दी है।
जानकारी के अनुसार भूमिगत बिजली केबल को मुख्य विद्युत लाइन से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जलापूर्ति प्रणाली से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विद्युत उपकरणों को बंद रखना पड़ेगा, जिससे पानी वितरण व्यवस्था पर असर पड़ेगा। कार्य के दौरान 33 केवी बिजली लाइन बंद रहने से जलशोधन संयंत्रों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा। 90 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण आज शाम को डंगनिया, गुढिय़ारी, शंकर नगर, तेलीबांधा, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, कचना, रायपुरा, जोरा, देवेंद्र नगर, संजय नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी