अपन अड़हा लइका के गजब बढ़ाएव मान : ठाकुर राम

अपन अड़हा लइका के गजब बढ़ाएव मान : ठाकुर राम

खरोरा से रोहित वर्मा की रिपोर्ट

लगातार दूसरी बार निर्वाचित राजप्रधान ने जताया आभार

खरोरा। 20 अक्टूबर रविवार को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में 7 राज इकाईयों के राजप्रधान एवं केंद्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रणाली से पूर्ण रूप से शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
तिल्दा राज में समाज सेवा के उद्देश्य से दो प्रत्याशियों ने राजप्रधान पद के लिए बेहतर समाज सेवा का संकल्प लेकर स्वजातियों से राज के प्रथम सेवक के रूप में जनमत हासिल करने पँहुचे,जिनमें कुल 20105 वैध मतों में से रायखेड़ा निवासी ठाकुरराम वर्मा ने 11300 से भी अधिक मत प्राप्त किया । उन्होंने तिल्दा राज में प्राप्त व्यापक जनसमर्थन ,सहयोग, आशीर्वाद से अभिभूत होकर राज के स्वजातियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम धार्मिक,आध्यात्मिक, सामाजिक,ऐतिहासिक रूप से समृद्ध ऐसे समाज के सेवक हैं जहाँ मानव जाति के आदर्श श्रीराम चन्द्र , छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नद्रष्टा डॉ खूबचन्द बघेल जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,स्वामी आत्मानंद जैसे आध्यात्म पुरुष,छत्रपति शिवाजी जैसे वीर,दाऊ भोला राम वर्मा ,दाऊ तुलाराम परगनिहा जैसे दानवीर,शहीद झाड़ूराम वर्मा,शहीद चिरंजीवी बघेल जैसे विभूतियों ने जन्म लेकर आदर्श कर्मपथ का मार्ग प्रशस्त किया है।
उन्होंने बड़ी विनम्रतापूर्वक छत्तीसगढ़ी के चंद पंक्तियों के माध्यम से कहा कि
"मोर अरजी गोहार ल सुनके,
दया करेव सियान ।
अपन अड़हा लइका के
गजब बढायेव मान ।।
मोर मयारू मोर पिरोहिल,
दे हव असीस महादान ।
एक बेर ल कोन कहाय ,
दुदी बेर सउंपेव कमान ।।
तुँहरे लइका तुँहरे बल म
तुँहरे बुद्धि सूजान।
धरा के अंगरी देखावत रद्दा,
आगू रेंगहु सिरजे सियान।।
तुँहरे पाँव के चिन्हा देखत,
सिखत रइहुँ नदान ।।
कोनो मेर गिर अपट जहूँ,
थाम लेहु सूजान ।
गलती होही माफी दुहू,
अपन बेटवा  जान ।।
मया पिरीत के बंधना बाँधे,
दाई ददा संगी मितान ।
तुँहर चरन म माथ नाववय
बंदय ठाकुर राम,बंदय ठाकुरराम ।।

उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित राजप्रधान ठाकुरराम वर्मा , राजप्रधान के रूप में विगत 3 वर्ष की सेवा अवधि के दौरान समाज के लिए लगभग 3 करोड़ बाजार मूल्य की भूमि का पंजीयन, प्रदेश भर में जीवन-ज्योति रक्तदान समिति के माध्यम से तिल्दा राज के युवाओं द्वारा निस्वार्थ रक्तदान सेवा ,डॉ. खूबचंद बघेल शिक्षण समिति के मार्गदर्शन में समाज द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का गुणवत्तापूर्ण शिक्षादान के साथ सफल संचालन,प्रकरण निदान बैठकों में उपस्थित स्वजातियों से प्राप्त मार्गदर्शन, लिखित आचार संहिता का अक्षरशः पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय व्यवस्था सहित निर्बाध सफल सेवाओं को लेकर प्रत्याशी के रूप में क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त 95 ग्रामों में स्वजातियों के घर-घर पहुँच कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया था, जिसका अच्छा प्रतिसाद समाज ने उन्हें दिया। वे लगनशील, परिश्रमी,  उत्कृष्ट कृषक ,सफल व्यवसायी होने के साथ ही सच्चे समाज सेवक भी हैं,
उन्होंने इस सामाजिक सफलता को स्वजातियों के आशीर्वाद का प्रतिफल निरूपित करते हुए कहा कि समाज में व्यक्ति की हार-जीत नहीं ,बल्कि सदैव समाज की ही जय होती है और होती रहेगी।उन्होंने स्वजातियों की विशाल हृदयता को वंदन करते हुए आश्वस्त किया कि वे सदैव की भाँति मति-बुद्धि के अनुरूप निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते  रहेंगे।उन्होंने समाज के मूल मंत्र विश्वास, संगठन, चरित्र, एकता को समाज के प्राण बताया ,समरसता, शिक्षा के साथ संस्कार, अत्याधुनिक तकनीक के अधिकाधिक प्रयोग,युवाओं में सामाजिक चेतना, लोकतांत्रिक जागरूकता, व्यवसायिक शिक्षा के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करते हुए सभ्य,सुशिक्षित समाज नवनिर्माण में अधिकाधिक योगदान देने संकल्प दुहराते हुए राज के स्वजातियों से निरंतर प्राप्त आशीर्वाद के लिए हृदयतल से आभार जताया।



मंत्री टंकराम वर्मा ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

21 अक्टूबर को समाज के अनंत राम बर्छिहा बहुद्देश्यीय भवन नरदहा रायपुर में नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष  खोड़स राम कश्यप,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कृष्णकुमार नायक, केंद्रीय निर्वाचन प्रभारी ऋषि कुमार वर्मा "बइगा",सहायक निर्वाचन अधिकारी चोवा राम वर्मा "बादल" ,संरक्षक द्वय विपिन बिहारी वर्मा,मन्नू लाल परगनिहा, महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा,पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, युवाध्यक्ष कपिल कश्यप ,नवनिर्वाचित  7 एवं 3 पूर्व से कार्यरत राज इकाईयों के राज प्रमुखों एवं हजारों स्वजातियों की गरिमामयी उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री टंकराम वर्मा ने राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।