आंगनबाडी भवन के छत की टंकी से हर रोज बह रहा सैकड़ों लीटर पानी

आंगनबाडी भवन के छत की टंकी से हर रोज बह रहा सैकड़ों लीटर पानी

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा। नगर के वार्ड नंबर 1 में आंगनबाडी भवन बनाई गई है। भवन बनकर तैयार है मगर उसे आजपर्यत नगर पालिका ने हैंडओवर नहीं लिया है। कुछ ना कुछ कमी बताकर ठेकेदार को फंसाए रखा है। आंगनबाडी भवन के उपर पानी टंकी भी लगाई गई है। बोर कनेक्शन से भी इसे जोड दिया गया है। अब हर दिन टंकी में पानी भरता है और फिर ओवरफलो होकर सैकडों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है नगर पालिका की लापरवाही के  चलते पानी की बर्बादी यहां हो रही है। जिसकी जिम्मेदारी पानी बचाने की है उन्हीं की लापरवाही के चलते सैकडों लीटर पीने का शुद्ध पानी सुबह शाम नीचे गिरकर बर्बाद हो रहा है। इन दिनों पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है नवतपा भी चल रहा है ऐसे में इंसान हो या जानवर सबकी जींदगी पानी पर ही टिकी है बिना पानी किसी का जीवन संभव नहीं है जानते बुझते हुए भी पानी की बर्बादी होना हम सबके लिए शर्म की बात है। बहरहाल मोहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत नगर पालिका से की है और जल्द से जल्द पानी की बर्बादी को रोकने की गुहार लगाई है उम्मीद है पालिका कुंभकर्णी नींद से जागेगी और पानी की बार्बादी को रोकेगी ऐसा हम सब उम्मीद करते हैं।