रोड शो के दौरान गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, शो छोड़ तुरंत हुए मुंबई रवाना
नई दिल्ली। शनिवार को बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गोविंदा की तबीयत महाराष्ट्र के जलगांव जिले में अचानक खराब हो गई। वह उस समय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए एक रोड शो में थे। तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर को बीच में ही रोड शो छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि वह थक गए थे और असहज महसूस कर रहे थे फिर उनके सीने में अचानक दर्द उठा था। एक करीबी ने बताया कि एक्टर अब ठीक हैं।
बता दें कि हाल ही में अपनी ही रिवॉल्वर से 1 अक्टूबर को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन घर पर ही एक्सरसाइज और फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी।
admin




