सुशासन तिहार ब्रेकिंग : पत्थलगांव के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में उतरा सीएम साय का उड़नखटोला
रायपुर। सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण शुरू हो गया है। आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर उतरा। चंदागढ़ पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय का उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल उपस्थित थे।

admin 





