प्रधानमंत्री को जीसीओएन सम्मान,दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री को जीसीओएन सम्मान,दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जी-20 समिट में भाग लेने ब्राजील रवाना होने के पूर्व नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय से बातचीत की। पीएम मोदी 17 साल के अंतराल के बाद पश्चिम अफ्रीकी देश की पहली यात्रा पर रविवार को सुबह नाइजीरिया की राजधानी पहुंचे थे। 

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में अपनी यात्रा का समापन किया। इस दौरान उन्हें नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (जीसीओएन) से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाने वाले वे दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गए हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कहा कि भारत नाइजीरिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को उच्च प्राथमिकता देता है और वह रक्षा, ऊर्जा और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगा।