‘क्लब वन’केवल एक क्लबहाउस नहीं,बल्कि समृद्ध जीवन का संकल्प : आनंद सिंघानिया
फिटनेस, माइंडफुलनेस और कम्युनिटी बॉन्डिंग : अविनाश वन में शुरू हुआ ‘क्लब वन’, अंशुका परवानी ने दिए सेहतमंद जीवन के टिप्स
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी रियल एस्टेट समूह अविनाश ग्रुप ने अपने फ्लैगशिप लक्ज़री हाई-राइज डेवलपमेंट ‘अविनाश वन’ में एक्सक्लूसिव एवं अत्याधुनिक ‘क्लब वन’ का भव्य शुभारंभ किया। ' लिव, वर्क, प्ले और शॉप' की आधुनिक जीवनशैली की सोच पर विकसित इस प्रोजेक्ट में 'क्लब वन' की शुरुआत के साथ यहां रहने वालों के लिए वेलनेस, मनोरंजन और सामाजिक मेल-जोल का एक नया अध्याय जुड़ गया है।
*शीर्ष नेतृत्व, पूरी टीम और बायर्स की रही मौजूदगी*
इस भव्य उद्घाटन समारोह में अविनाश ग्रुप का शीर्ष नेतृत्व, पूरी टीम, प्रोजेक्ट के बायर्स और शहर के कई जाने माने नागरिक सपरिवार सम्मिलित हुए। समारोह के दौरान अविनाश ग्रुप के चेयरमैन अरुण सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद सिंघानिया, डायरेक्टर यश सिंघानिया, डायरेक्टर सेजल सिंघानिया, डायरेक्टर प्रियंक सिंघानिया, डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल और डायरेक्टर प्रतीक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी डायरेक्टर्स और अविनाश ग्रुप की टीम के सदस्यों ने रेजीडेंट्स और विजिटर्स का भव्य स्वागत किया।
*एक सुरक्षित और खुशहाल कम्युनिटी की नींव*
इस मौके पर अविनाश ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद सिंघानिया ने कहा:
"हमारा उद्देश्य हमेशा से केवल आवासीय भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और खुशहाल कम्युनिटी की नींव रखना रहा है। 'क्लब वन' उसी सोच पर आधारित है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मेंटल पीस, फिजिकल हेल्थ और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम सबसे अनमोल हैं। क्लब वन के जरिए हमने एक ऐसा वातावरण तैयार किया है जहाँ घर के बाहर कदम रखते ही निवासियों को विश्वस्तरीय वेलनेस, खेलकूद, मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव का संपूर्ण अनुभव मिल सके।"
*अंशुका परवानी के साथ ‘रूटेड – ए क्यूरेटेड वेलनेस एक्सपीरियंस’*
क्लब वन के इस ग्रैंड इनॉगरेशन को और अधिक खास व यादगार बनाया मुंबई की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी योगा ट्रेनर एवं ‘अंशुका योगा’ की फाउंडर अंशुका परवानी ने। रेजीडेंट्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए वेलनेस प्रोग्राम ‘रूटेड’ को तीन प्रमुख भागों में प्रस्तुत किया गया:
*रूटेड इन मूवमेंट (दोपहर 12:30 बजे):* अंशुका परवानी के मार्गदर्शन में आयोजित एक एनर्जी से भरा योगा प्रैक्टिस सेशन, जिसमें बॉडी बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और फिजिकल एनर्जी रिस्टोर करने पर ध्यान दिया गया।
*रूटेड इन ब्रेथ (दोपहर 1:30 बजे):* तनाव को दूर करने, फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने और मानसिक शांति पाने के लिए डीप ब्रीदवर्क (प्राणायाम), गाइडेड माइंडफुलनेस और एक ओपन कन्वर्सेशन सेशन आयोजित किया गया।
*रूटेड इन नरिशमेंट (दोपहर 3:00 बजे):* सरल एवं संतुलित खान-पान की फिलॉसफी तथा दैनिक दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव कर वेलनेस को अपनाने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस आयोजन में साउंड बाथ थेरेपी, हैंडपैन म्यूजिक का सुरीला प्रवाह, डी-स्ट्रेस एवं डीकम्प्रेस सेशन तथा 'नो योरसेल्फ' जैसी अनेक इंटरेस्टिंग प्रैक्टिसेज ने उपस्थित सभी लोगों को मानसिक शांति और ताजगी से सराबोर कर दिया।
*एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय लाइफस्टाइल और रिक्रिएशनल सुविधाएं*
अविनाश वन में स्थापित ‘क्लब वन’ परिवार के हर आयु वर्ग—बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की रुचियों और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहाँ उपलब्ध प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं:
वेलनेस व स्पोर्ट्स: अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जिमनेज़ियम एवं ओपन बैडमिंटन कोर्ट।
एक्वैटिक जोन: वयस्कों के लिए मुख्य स्विमिंग पूल तथा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया किड्स पूल।
रिक्रिएशन व फन: टेबल टेनिस, कैरम, बिलियर्ड्स जैसे इंडोर गेम्स तथा बच्चों के लिए सुरक्षित किड्स प्ले एरिया।
सेलिब्रेशन व नेचर: पारिवारिक व सामाजिक आयोजनों के लिए विशाल फेस्टिव बैंक्वेट हॉल और सुकून के पल बिताने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया लैंडस्केप्ड गार्डेन।
क्लब वन के भव्य शुभारंभ के साथ अविनाश ग्रुप ने अपने ग्राहकों को सिर्फ एक प्रीमियम पता ही नहीं, बल्कि एक हेल्दी और कंप्लीट लाइफस्टाइल देने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है।
admin




